रॉबर्ट्सगंज: सोनभद्र में वीबी-जीरामजी योजना के प्रचार के लिए चलाया गया व्यापक जनजागरूकता अभियान
भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय के निर्देशों के क्रम में वीबीजी-ग्रामजी योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं ग्रामीणों को योजना से जोड़ने के उद्देश्य से गुरुवार को जनपद सोनभद्र के सभी विकास खंडों एवं ग्राम पंचायतों में जनजागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान जनसम्मेलनों, संवाद कार्यक्रमों और जागरूकता बैठकों का आयोजन कर ग्रामीणों को योजना की जानकारी दी गई।