मौजमाबाद: रेनवाल थाना इलाके के बांसड़ी खुर्द गांव में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर दीवार से टकराई, हादसे में दो जनों की हुई मौत
रेनवाल थाना क्षेत्र में देर रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार बीती रात हादसा बांसड़ी खुर्द गांव में हुआ,जहां तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर दीवार से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं हादसे की सूचना मिलते ही रेनवाल थाना पुलिस और एम्बुलेंस पहुंची।