नईसराय: महिदपुर में आयोजित 21 कुंडीय महायज्ञ का हुआ समापन, देर रात तक चलता रहा भंडारा
नई सराय तहसील के महिदपुर गांव में बीते नौ दिनों से चल रहे 21 कुंडीय श्री राम महायज्ञ का सोमवार को भव्य समापन हो गया। महायज्ञ के अंतिम दिन झांसी के श्री सखी हनुमान मंदिर के संत एवं उत्तर प्रदेश ग्रामीण विकास मंत्रालय की 'दिशा' कमेटी के सदस्य व यूपी राज्य निर्माण सहकारी संघ के निदेशक, बुंदेलखंड योगी अर्पित दास जी महाराज खासतौर पर उपस्थित रहे।