कासगंज: रेलवे ट्रेक पर रील बनाने और ट्रेनों पर पत्थर फेकनें की घटनाओं को रोकने के लिए सोरों में GRP का जागरूकता अभियान
कासगंज के सोरों क्षेत्र में जीआरपी ने ट्रेनों पर पत्थरबाजी और रेलवे ट्रैक पर रील बनाने जैसी खतरनाक घटनाओं को रोकने के लिए विशेष जागरूकता अभियान शुरू किया है। रेलवे लाइन से जुड़े गांवों और कस्बों में पहुंचकर पुलिस लोगों को सुरक्षा, कानून और संभावित हादसों के प्रति जागरूक कर रही है। इस दौरान युवाओं को खास तौर पर चेतावनी दी गई कि ट्रैक पर रील ना बनाएं।