गायघाट: गायघाट एसएफसी गोदाम पर आंगनवाड़ी सेविकाओं ने किया हंगामा, घटतौली का लगाया आरोप
मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट प्रखंड मुख्यालय स्थित एसएफसी गोदाम पर दर्जनों की संख्या में पहुंचे आंगनबाड़ी सेविकाओं ने जमकर हंगामा किया। एसएफसी गोदाम पर सभी सेविकाएं टीएचआर पोषाहार के लिए आवंटित चावल लेने के लिए पहुंचीं थी। आंगनवाड़ी सेविका संघ के अध्यक्ष सबीला खातुन ने बताया कि गोदाम से दी गई चावल की बोरे पचास किलो तौला जाता जबकि वास्तविक वजन 35 से 40 किलो है।