गायघाट: गायघाट प्रखंड मुख्यालय पर भाकपा माले ने चार सूत्री मांगों को लेकर किया प्रदर्शन, बीडीओ को सौंपा ज्ञापन
मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट प्रखंड मुख्यालय पर हक दो, वादा निभाओ अभियान के तहत भाकपा माले ने धरना प्रर्दशन किया। सैंकड़ों की संख्या में पहुंचे भाकपा माले के महीला व पुरुष कार्यकर्ताओं ने कार्यालय का काम बाधित कर। कार्यालय के दरवाजे पर बैठकर बैनर व झंडा लेकर जमकर नारेबाजी की।