गायघाट: बखरी चौक के समीप अवैध रूप से मिट्टी लोड कर ले जा रहे दो हाईवा ट्रक खनन विभाग ने किया जप्त, चालक हुआ फरार
मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट थाना क्षेत्र के बखरी चौक के समीप खनन विभाग व पुलिस ने मिट्टी लदे दो हाइवा ट्रक जब्त किया है। वहीं मौके से दोनों ट्रक चालक भागने में सफल रहे। प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष पूजा कुमारी ने बताया कि खनन विभाग से सूचना मिली की बखरी चौक के समीप दो हाइवा ट्रक खड़ा है।