गायघाट: पिरौंछा चौक के समीप एनएच 27 पर अज्ञात ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार दो हुए घायल, एक की मौत
मुजफ्फरपुर जिले के बेनीबाद थाना क्षेत्र के पिरौंछा चौक के समीप अज्ञात वाहन की चपेट मे आकर एक बाईक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दुसरा गम्भीर रूप से घायल हो गया। मृतक का पहचान दरभंगा जिले के सिमरी थाना क्षेत्र के सिमरी गांव के निवासी मथुरे सहनी का 22 वर्षीय पुत्र प्रमोद कुमार बताया गया है।