गायघाट: चक्की गांव स्थित बागमती नदी की उपाधारा में एक बुजुर्ग डूबा, ग्रामीणों ने पानी से निकला शव
मुजफ्फरपुर जिले के बेनीबाद थाना क्षेत्र के सुस्ता पंचायत के चक्की गांव में बागमती नदी की उपधारा में डूबने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। मृतक का पहचान पीयर थाना क्षेत्र के चंदौली गांव निवासी 71 वर्षीय भोला राय बताया गया है। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु एसकेएमसीएच भेज दिया है।