गायघाट: बहादुरपुर गांव में हुई धोखाधड़ी मामले के एक अभियुक्त दिल्ली से हुआ गिरफ्तार, भेजा गया जेल
मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव से फरार चल रहे एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ़्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गिरफ्तार हुए आरोपी की पहचान बहादुरपुर गांव के प्रसन्न कुमार ठाकुर बताया गया है। गायघाट थाने के दरोगा साहिन खान ने बताया कि इसे दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है।