हरदोई: रिजर्व पुलिस लाइन में पुलिस स्मृति दिवस पर ड्यूटी के दौरान शहीद हुए पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि दी गई
Hardoi, Hardoi | Oct 21, 2025 पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन हरदोई में कर्तव्य पालन के दौरान शहीद हुए पुलिस अधिकारी,कर्मचारियों को एसपी अशोक कुमार मीणा व अन्य पुलिस अधिकारियों,कर्मचारीगण द्वारा नमन किया गया व भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। बता दें कि डयूटी के दौरान संवेदनशीलता, समर्पण और त्याग दिखाने वाले शहीद पुलिसकर्मियो की याद में 21 अक्तूबर को स्मृति दिवस मनाया जाता है।