#इटावा ब्रेकिंग : नाबालिग से छेड़खानी के आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ में दबोचा, पैर में लगी गोली*
*इटावा।* बालिका की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों पर इटावा पुलिस ने कड़ा प्रहार किया है। बकेवर थाना क्षेत्र में 16 वर्षीय नाबालिग से छेड़खानी करने वाले आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है।
*क्या था मामला?*
दिनांक 04.09.2026 को बकेवर थाने में पीड़िता के भाई ने तहरीर दी थी कि उरैंग निवासी नईम अली पुत्र इस्लाम अली (24 वर्ष) ने उसकी नाबालिग बहन के साथ छेड़खानी की। विरोध करने पर जातिसूचक गाली-गलौज और मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। इससे क्षुब्ध होकर पीड़िता ने टॉयलेट क्लीनर पी लिया था। पुलिस ने इस पर *मु.अ.सं. 263/26 धारा 74, 115(2), 352, 351(3) BNS, 7/8 POCSO Act व SC/ST Act* में मुकदमा दर्ज किया था।
*कैसे हुई मुठभेड़?*
SSP इटावा श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देश पर बकेवर पुलिस टीम सर्चिंग पर थी। मुखबिर की सूचना पर ग्राम व्यासपुर शाला के पास घेराबंदी की गई तो आरोपी ने पुलिस पर तमंचे से फायर कर दिया। जवाबी फायरिंग में आरोपी के बाएं पैर में गोली लगी और उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया।
*बरामदगी:*
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 01 अवैध तमंचा 315 बोर, 03 जिंदा व 01 खोखा कारतूस बरामद किया है। इस पर थाना बकेवर पर *मु.अ.सं. 266/26 धारा 109 BNS व आर्म्स एक्ट* में दूसरा मुकदमा दर्ज किया गया है।
घायल आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। कार्रवाई थानाध्यक्ष बकेवर श्री विपिन मलिक की टीम द्वारा की गई।
#EtawahPolice #EtawahNews #Bakewar #Encounter #UPPolice #POCSO #DPSChannelJaswantnagar