मटिहानी: मध्य विद्यालय हांसपुर का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने की चोरी, जांच में जुटी डॉग स्क्वायड की टीम
मध्य विधालय का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने हजारों रुपए की संपत्ति की चोरी कर ली है। नयागांव थाना अध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि एचएम के द्वारा दिए गए आवेदन में कहा है की शनिवार कों विद्यालय बंद कर वे लोग घर चले गए, मंगलवार कों जब विधालय पहुंचा तो ताला टुटा हुआ पाया और उपयोगी सामग्री गायब था।