इटावा: जिला अस्पताल में बाइक चोरी का सिलसिला नहीं थम रहा, महिला बिंग गेट से बाइक चोरी का सीसीटीवी फुटेज आया सामने, जांच शुरू
Etawah, Etawah | May 26, 2026 सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के जिला अस्पताल (संयुक्त) परिसर से दिनदहाड़े एक मोटरसाइकिल चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है। इस घटना से जुड़ा एक सीसीटीवी फुटेज मंगलवार 12 बजे सामने आया है, जिसमें चोर बाइक को चुराकर ले जाता हुआ साफ दिखाई दे रहा है। पीड़ित ने इस संबंध में थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। चाँदपुर चौहानपुर निवासी विनय कुमार ने तहरीर दी।