सासनी: तहसील सासनी में आयोजित समाधान दिवस में उपजिलाधिकारी ने सुनी जन समस्याएं, शिकायतों के निस्तारण के लिए दिए निर्देश
Sasni, Hathras | Jul 6, 2026 उत्तर प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप जनपद हाथरस ज़िलाधिकारी अतुल वत्स के निर्देशन मे तहसील सासनी परिसर में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। तहसील सासनी परिसर में आयोजित समाधान दिवस मे उपजिलाधिकारी नीरज शर्मा ने मौजूद रहकर जनता की समस्याएं सुनी। समाधान दिवस में विभिन्न मामलों से संबंधित करीब 10 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमे कुछ शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया।