धरहरा: सुदामा चरित्र सुनकर भावुक हुए श्रद्धालु, “जय श्रीकृष्ण” के जयकारों से गूंजा यज्ञ स्थल
धरहरा प्रखंड के ईटवा स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में आयोजित नौ दिवसीय महाविष्णु यज्ञ का शुक्रवार की देर रात्रि भक्तिमय माहौल के बीच विधिवत समापन हो गया। अंतिम दिन यज्ञशाला परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही। सुबह से ही पूजा-अर्चना, हवन, कथा श्रवण और धार्मिक अनुष्ठानों का सिलसिला चलता रहा। पूरे क्षेत्र में भक्ति और आस्था का माहौल बना रहा।