उत्तर पूर्वी दिल्ली की दयालपुर थाना पुलिस की टीम ने ब्रजपुरी नाला रोड से एक बदमाश को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी के पास से एक सेमी ऑटोमेटिक पिस्टल और 6 जिंदा कारतूस बरामद हुआ है.डीसीपी डॉक्टर जॉय टीर्की की ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान यूपी के बुलंदशहर निवासी समीर के तौर पर हुई है.