मझौली थाना प्रभारी अमित मिश्रा ने बुधवार शाम 6:00 बजे पुलिस वालों को निर्देशित करते हुए कहा कि संवेदनशील स्थान की विशेष चेकिंग की जाए।साथ ही रात्री गस्त में तेजी लाई जाए। जिससे कि आपराधिक वारदातों को रोका जा सके और अपराधों पर नियंत्रण लग सके। थाना प्रभारी का कहना है कि वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों का गंभीरता से पालन हो रहा है।