हुज़ूर: भोपाल में आबकारी विभाग की टीम ने पांच ढाबों पर छापा मारा
Huzur, Bhopal | Mar 1, 2025 भोपाल में आबकारी विभाग की टीम को 5 ढाबों पर दबिश में 6 पेटी देसी शराब, बीयर और अंग्रेजी शराब मिली। यह ढाबों में छुपाकर रखी थी, पुलिस ने उसे जब्त किया। आबकारी कंट्रोलर एचएस गोयल के नेतृत्व में दो अलग-अलग टीमों ने सूखी सेवनिया और बैरागढ़ क्षेत्र में अवैध रूप से विक्रय की जा रही शराब के विरुद्ध कार्रवाई की।