पंचदेवरी: महंगाई, बेरोजगारी व कानून व्यवस्था के खिलाफ राजद का पंचदेवरी प्रखंड में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन। कार्यकर्ता रहे मौजूद
पंचदेवरी प्रखंड में राष्ट्रीय जनता दल की ओर से मंगलवार को सुबह 10 बजे से पंचदेवरी प्रखंड मुख्यालय स्थित गंडक परिसर में एकदिवसीय धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व प्रखंड अध्यक्ष संतोष यादव ने किया। धरना में वक्ताओं ने बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर सरकार की नीतियों की आलोचना की। नेताओं ने कहा कि महंगाई से