हनुमानगढ़: जिले के रावतसर में 138 एनआई एक्ट के मामले में 2 वर्षों से फरार स्थाई वारंटी को किया गिरफ्तार
जिले के रावतसर में 138 एनआई एक्ट के मामले में करीब 02 साल से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहे एक स्थाई वारंटी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान कुलदीप सिंह पुत्र गुरमेल सिंह जटसिख उम्र 42 वर्ष निवासी प्रेमनगर तहसील रावतसर जिला हनुमानगढ़ के रूप में हुई है। गिरफ्तार आरोपी से पुलिस गहन पूछताछ में जुटी है।