सकलडीहा: सकलडीहा क्षेत्र में एलपीजी संकट से उपभोक्ता परेशान, 45 दिन की बुकिंग ने बढ़ाई चिंता
सकलडीहा क्षेत्र में एलपीजी गैस संकट गहराया, 45 दिन की बुकिंग से उपभोक्ता व दुकानदार परेशान हैं। ईटवा गोदाम पर भीड़ उमड़ी, डीआरसी के बाद भी गैस नहीं मिल रही। लोग घंटों लाइन में लग रहे हैं। शादी-विवाह प्रभावित हैं। दुकानदार कोयला व उपलों से काम चला रहे, राहत के दावे के बावजूद किल्लत जारी है। उपभोक्ताओं में आक्रोश बढ़ रहा है।