परसिया: ईद उल अजहा पर खुले में कुर्बानी नहीं, भड़काऊ पोस्ट पर प्रतिबंध, शांति समिति की बैठक में निर्णय
पुलिस थाने में ईद उल अजहा की तैयारी को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। समिति सदस्यों ने रविवार को डेढ बजे बताया कि बैठक में त्योैहार को सदभावना पूर्वक मनाने के लिए चर्चा की गई। प्रशासन ने त्यौहार के आयोजन को लेकर दिशा निर्देश दिए। खुले में कुर्बानी न करने और किसी तरह की भडकाउ पोस्ट डालने पर प्रतिबंध लगाया गया।