कासगंज: तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से ई-रिक्शा चालक घायल, जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
कासगंज के चीता चीटा के पास तेज रफ्तार महिंद्रा ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में मिहारी निवासी 23 वर्षीय केशव देव के सिर में हल्की चोट आई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा। ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने मौके पर शांति व्यवस्था कायम रखते हुए अग्रिम विधिक कार्रवाई शु