कोडरमा में झामुमो का बूथ स्तरीय सम्मेलन एवं प्रशिक्षण शिविर संपन्न
कोडरमा:- झारखण्ड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) कोडरमा द्वारा आज होटल विराज, बाईपास रोड झुमरीतिलैया में SIR (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) को लेकर बूथ स्तरीय सम्मेलन एवं प्रशिक्षण शिविर का भव्य और ऐतिहासिक आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि झामुमो केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता आदरणीय विनोद कुमार पाण्डेय एवं विशिष्ट अतिथि अध्यक्षनपिछड़ा वर्ग आयोग झारखण्ड, पूर्व विधायक बरकट्ठा जानकी प्रसाद यादव ने दीप प्रज्वलित कर किया। प्रशिक्षण शिविर में मुख्य अतिथि विनोद कुमार पाण्डेय जी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि चल रहे SIR (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) कार्यक्रम में हमें विशेष ध्यान देना होगा ताकि किसी भी गरीब या आम जनता का नाम वोटर लिस्ट से कटने न पाए और उनका लोकतांत्रिक अधिकार न छीना जा सके। उन्होंने हर बूथ को अभेद्य किला बनाने का आह्वान किया। पूरे कोडरमा जिला के कोने. कोने से, सभी बूथों से भारी संख्या में समर्पित और ऊर्जावान कार्यकर्ता उपस्थित हुए और संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर झामुमो जिलाध्यक्ष (कोडरमा) वीरेंद्र पाण्डेय, झामुमो नेत्री व पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष (कोडरमा) शालिनी गुप्ता, केंद्रीय समिति सदस्य गंगा प्रसाद यादव, बीरेंद्र मिश्रा सहित भारी संख्या में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, नेता और कर्मठ साथी उपस्थित रहे। यह सम्मेलन कोडरमा में झामुमो को जमीनी स्तर पर एक नई और अभूतपूर्व शक्ति प्रदान करेगा।
#KodermaNews #BreakingNews #jharkhand
Koderma, Kodarma | Jun 16, 2026