किशनगंज: सहरिया बस्ती में अवैध शराब बिक्री के खिलाफ महिलाओं ने किया प्रदर्शन, 24 घंटे में कार्रवाई की मांग
जानकारी गुरुवार दोपहर 12 बजे मिली किशनगंज क्षेत्र के सोडाना गांव की सहरिया बस्ती में दुकानों पर अवैध शराब बिक्री से नाराज महिलाओं ने एसडीएम कार्यालय पहुंचकर विरोध जताया। महिलाओं ने बताया कि पहले भी ज्ञापन देने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। आरोप है कि शराब के कारण मजदूरों की कमाई बर्बाद हो रही है और घरों में विवाद बढ़ रहे हैं।