मऊ में नवरात्रि पर्व के मद्देनजर मूर्ति विसर्जन को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट है। जिलाधिकारी आनंद वर्धन और पुलिस अधीक्षक सर्वेश कुमार मिश्रा ने तमसा नदी तट पर स्थित मूर्ति विसर्जन स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने विसर्जन की तैयारियों, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और श्रद्धालुओं की सुविधाओं का जायजा लिया। डीएम और एसपी ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मूर्ति विसर्जन कार्यक्रम शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के निर्देश दिए। घाट पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, भीड़ प्रबंधन और साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो। प्रशासन ने आमजन से पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने तथा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।