प्रयागराज: होली पर्व के तीसरे दिन प्रयागराज शहर में मौसम ने लिया करवट, व्यापारियों की मुसीबत बढ़ी
प्रयागराज में आज रविवार को होली पर्व के तीसरे दिन मौसम ने करवट बदल लिया कई स्थानों पर बूंदाबांदी हुई है जबकि होली के तीसरे दिन कई स्थानों पर लोगों द्वारा रंग पर्व मनाया गया, तथा रमजान के तहत बाजारों में दुकानें सज गई हैं,ऐसे में बूंदाबांदी होने की वजह से व्यापारियों की परेशानी बढ़ गई है,तथा दुकानदार सामान समेटते हुए नजर आए हैं।