कटोरिया: कटोरिया-सिमुलतला रोड पर बिहारोतरी गांव से डोमनागढ़ा मोड़ तक NH-333A बदहाल, दुर्घटनाओं का खतरा
Katoria, Banka | May 8, 2026 कटोरिया- सिमुलताला एनएच 333ए के बिहारोतरी गांव से डोमनागढ़ा मोड़ तक सड़क बदहाल हालत में है। जगह-जगह सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्ढे के कारण दुपहिया,तिपहिया सहित छोटे वाहनों के लिए सड़क खतरनाक बनी हुई है। जिसमें जरा सी चूक होने पर हादसे की आशंका बनी रहती है। समय रहते मरम्मत नहीं हुई तो बड़ा हादसा हो सकता है।