सिमडेगा: छठ घाटों पर साफ-सफाई, रंग-रोगन और पानी की व्यवस्था करा रहा नगर परिषद : ओलिवर लकड़ा
सिमडेगा में छठ महापर्व को लेकर नगर परिषद की ओर से तैयारियां की जा रही हैं। विभिन्न छठ घाटों पर साफ-सफाई, रंग-रोगन और पानी सहित अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। नगर परिषद अध्यक्ष ओलिवर लकड़ा ने शनिवार दोपहर 2 बजे बताया कि छठ व्रतियों को समुचित सुविधा उपलब्ध कराना प्राथमिकता है, ताकि श्रद्धालु शांतिपूर्ण और हर्षोल्लास के साथ पर्व संपन्न कर सकें।