गोरखपुर: दवा विक्रेताओं की हड़ताल से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित, गोरखपुर में दुकानें बंद कर संघ ने जताया विरोध
ऑनलाइन दवाओं की बिक्री,बढ़ते कॉर्पोरेट एकाधिकार और अपनी विभिन्न मांगों के समर्थन में स्थानीय दवा विक्रेता संघ ने राष्ट्रव्यापी आह्वान पर अपनी दुकानें पूरी तरह बंद रखीं।दवा दुकानें बंद होने से मरीजों और उनके तीमारदारों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।सुबह से ही शहर के प्रमुख मार्केट,अस्पताल रोड और रिहायशी इलाकों की सभी केमिस्ट शाप पर ताले लटके नजर आए,