Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Mp
Nsui
Pmmodi
Rahulgandhi
Actor
Haryana
No video available

भीलवाड़ा: कम समय में तैयार मजबूत जड़ तंत्र ज्यादा सेलिंग प्रतिशत प्रतिकूल परिस्थिति सहन करने की क्षमता pioneer P3302

Bhilwara, Bhilwara | Apr 18, 2021

MORE NEWS

*विश्व पर्यावरण दिवस पर यूनेस्को ने किया ‘‘एक पौधा देश के नाम’’ अभियान का शुभारंभ*
*पर्यावरण हमारी अमूल्य धरोहर है, इसका संरक्षण हमारी सामूहिक जिम्मेदारी: माली*

​भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल, 5 जून                                                  जिला यूनेस्को एसोसिएशन द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 5 जून को ‘‘एक पौधा देश के नाम’’ सघन पौधारोपण अभियान का शुभारंभ ईरांस के पास देवछाया विहार काॅलोनी में किया गया।
​जिला यूनेस्को एसोसिएशन की प्रवक्ता मधु लोढा ने बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पौधारोपण अभियान के साथ ही जन भागीदारी तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए विचार गोष्ठी का भी आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य वक्ता के तौर पर स्टेट फेडरेशन ऑफ यूनेस्को एसोसिएशन इन राजस्थान के प्रदेश संयोजक गोपाल लाल माली ने कहा कि पर्यावरण हमारी अमूल्य धरोहर है और इसका संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। पृथ्वी को हरित, स्वच्छ और सुरक्षित बनाना केवल एक विकल्प नहीं, बल्कि हमारा नैतिक कर्तव्य भी है। आइए, आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर हम संकल्प लें कि धरती माता को हरा-भरा, स्वच्छ व प्रदूषण मुक्त बनाकर आने वाली पीढ़ियों के लिए एक सुंदर भविष्य सुनिश्चित करेंगे।
​विचार गोष्ठी से पूर्व ‘‘एक पौधा देश के नाम’’ सघन पौधारोपण अभियान का शुभारंभ यूनेस्को के सदस्यों व पदाधिकारियों ने छायादार पौधो के साथ ही फलदार पौधे लगाकर किया। यूनेस्को के सदस्यों ने पौधा बड़ा होने तक सवारने का भी संकल्प लिया।
​इस अवसर पर जिला यूनेस्को एसोसिएशन के अध्यक्ष ललित अग्रवाल, पूर्व सभापति मधु जाजू , पूर्व अध्यक्ष चेतन मानसिंह, एलएनजे गु्रप के ओएसडी रजनीश वर्मा, मिसेज राजस्थान जया चैहान (फैशन आइकन), यूनेस्को के सदस्य राजेश जीनगर, मुकेश बुलिवाल, वकील बंजारा, धर्मेंद्र सिंह सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

*विश्व पर्यावरण दिवस पर यूनेस्को ने किया ‘‘एक पौधा देश के नाम’’ अभियान का शुभारंभ* *पर्यावरण हमारी अमूल्य धरोहर है, इसका संरक्षण हमारी सामूहिक जिम्मेदारी: माली* ​भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल, 5 जून जिला यूनेस्को एसोसिएशन द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 5 जून को ‘‘एक पौधा देश के नाम’’ सघन पौधारोपण अभियान का शुभारंभ ईरांस के पास देवछाया विहार काॅलोनी में किया गया। ​जिला यूनेस्को एसोसिएशन की प्रवक्ता मधु लोढा ने बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पौधारोपण अभियान के साथ ही जन भागीदारी तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए विचार गोष्ठी का भी आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य वक्ता के तौर पर स्टेट फेडरेशन ऑफ यूनेस्को एसोसिएशन इन राजस्थान के प्रदेश संयोजक गोपाल लाल माली ने कहा कि पर्यावरण हमारी अमूल्य धरोहर है और इसका संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। पृथ्वी को हरित, स्वच्छ और सुरक्षित बनाना केवल एक विकल्प नहीं, बल्कि हमारा नैतिक कर्तव्य भी है। आइए, आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर हम संकल्प लें कि धरती माता को हरा-भरा, स्वच्छ व प्रदूषण मुक्त बनाकर आने वाली पीढ़ियों के लिए एक सुंदर भविष्य सुनिश्चित करेंगे। ​विचार गोष्ठी से पूर्व ‘‘एक पौधा देश के नाम’’ सघन पौधारोपण अभियान का शुभारंभ यूनेस्को के सदस्यों व पदाधिकारियों ने छायादार पौधो के साथ ही फलदार पौधे लगाकर किया। यूनेस्को के सदस्यों ने पौधा बड़ा होने तक सवारने का भी संकल्प लिया। ​इस अवसर पर जिला यूनेस्को एसोसिएशन के अध्यक्ष ललित अग्रवाल, पूर्व सभापति मधु जाजू , पूर्व अध्यक्ष चेतन मानसिंह, एलएनजे गु्रप के ओएसडी रजनीश वर्मा, मिसेज राजस्थान जया चैहान (फैशन आइकन), यूनेस्को के सदस्य राजेश जीनगर, मुकेश बुलिवाल, वकील बंजारा, धर्मेंद्र सिंह सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

Bhilwara, Bhilwara | Jun 5, 2026

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर संगम इंडिया लिमिटेड की सभी इकाइयों—संगम प्रोसेस, संगम स्पिनिंग, संगम वीविंग एवं डेनिम इकाई में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया                      भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल                                                            विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर संगम इंडिया लिमिटेड की सभी इकाइयों—संगम प्रोसेस, संगम स्पिनिंग, संगम वीविंग एवं डेनिम इकाई में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस अवसर पर संगम समूह के चेयरमैन  रामपाल सोनी ने पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण प्रदान करने के लिए वृक्षारोपण अत्यंत आवश्यक है।
कार्यक्रम में संगम समूह के सीएफओ  एस. आर. दाखेरा, हेड एचआर तमल कांति सारंगी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने और अधिकाधिक वृक्षारोपण करने का संकल्प लिया।संगम  समूह की सभी इकाइयों में यूनिट हेड्स एवं कर्मचारियों द्वारा उत्साहपूर्वक पौधारोपण किया गया तथा पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया।

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर संगम इंडिया लिमिटेड की सभी इकाइयों—संगम प्रोसेस, संगम स्पिनिंग, संगम वीविंग एवं डेनिम इकाई में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर संगम इंडिया लिमिटेड की सभी इकाइयों—संगम प्रोसेस, संगम स्पिनिंग, संगम वीविंग एवं डेनिम इकाई में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस अवसर पर संगम समूह के चेयरमैन रामपाल सोनी ने पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण प्रदान करने के लिए वृक्षारोपण अत्यंत आवश्यक है। कार्यक्रम में संगम समूह के सीएफओ एस. आर. दाखेरा, हेड एचआर तमल कांति सारंगी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने और अधिकाधिक वृक्षारोपण करने का संकल्प लिया।संगम समूह की सभी इकाइयों में यूनिट हेड्स एवं कर्मचारियों द्वारा उत्साहपूर्वक पौधारोपण किया गया तथा पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया।

Bhilwara, Bhilwara | Jun 5, 2026

हरिशेवा उदासीन आश्रम में आध्यात्मिक त्रिवेणी का अनुपम संगम

-भगवान श्रीकृष्ण को श्रद्धाभाव से अर्पित किया छप्पन भोग

-भगवान की लीलाओं में जीवों के कल्याण की भावना निहित - स्वामी अशोकानंद जी महाराज

भीलवाड़ा:राजकुमार गोयल, 5 जून
सनातन सेवा समिति, हरिशेवा उदासीन आश्रम सनातन मंदिर एवं महामंडलेश्वर स्वामी हंसराम जी उदासीन महाराज के सानिध्य में पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर आयोजित संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा के पंचम दिवस कथाव्यास पूज्य स्वामी अशोकानंद जी महाराज (जबलपुर) ने भगवान श्रीकृष्ण के अवतरण, गोकुल आगमन एवं उनकी मनोहारी बाल लीलाओं का अत्यंत रसपूर्ण वर्णन किया। कथा श्रवण कर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे तथा पूरा आश्रम कृष्णमय वातावरण में सराबोर रहा।
स्वामी अशोकानंद जी महाराज ने पूतना उद्धार, शकटासुर वध, तृणावर्त संहार, माखन चोरी, ऊखल बंधन तथा यमलार्जुन मोक्ष जैसे प्रसंगों का वर्णन करते हुए बताया कि भगवान की प्रत्येक लीला में जीवों के कल्याण का संदेश निहित है। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने बाल्यावस्था में ही असुरों का विनाश कर धर्म की स्थापना तथा भक्तों की रक्षा का संदेश दिया। उनकी बाल लीलाएं केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि जीवन को सत्य, प्रेम, करुणा और भक्ति के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती हैं। कथा के दौरान उन्होंने श्रीमद्भागवत का प्रसिद्ध श्लोक सुनाते हुए कहा- “कृष्णस्तु भगवान् स्वयम्।” अर्थात समस्त अवतारों में भगवान श्रीकृष्ण स्वयं पूर्ण पुरुषोत्तम भगवान हैं।
उन्होंने भगवान की करुणा का वर्णन करते हुए कहा-
“श्रवणं कीर्तनं विष्णोः स्मरणं पादसेवनम्। अर्चनं वन्दनं दास्यं सख्यमात्मनिवेदनम्॥”
अर्थात भगवान विष्णु का श्रवण, कीर्तन, स्मरण, चरण सेवा, अर्चन, वंदन, दास्य भाव, सख्य भाव एवं आत्मसमर्पण भक्ति के नौ प्रमुख स्वरूप हैं, जिनके माध्यम से मनुष्य परमात्मा को प्राप्त कर सकता है।
स्वामी अशोकानंद जी महाराज ने कहा कि पुरुषोत्तम मास आत्मचिंतन, साधना, दान, जप, तप एवं सत्संग का विशेष अवसर है। इस पावन काल में भगवान के नाम का स्मरण करने से अनंत पुण्य की प्राप्ति होती है तथा जीवन में सुख, शांति एवं आध्यात्मिक उन्नति का मार्ग प्रशस्त होता है।
     कथा उपरांत भगवान श्रीकृष्ण को श्रद्धा एवं भक्ति भाव से छप्पन भोग अर्पित किया गया। मंदिर परिसर में आकर्षक रूप से सजाए गए छप्पन भोग में विभिन्न प्रकार के मिष्ठान्न, फल, मेवा, पेय पदार्थ एवं पारंपरिक व्यंजन भगवान को समर्पित किए गए। छप्पन भोग के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रही। भक्तों ने भगवान के जयकारों एवं भजनों के मध्य महाआरती में भाग लिया तथा प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर आश्रम परिसर भक्तिमय उल्लास और आध्यात्मिक ऊर्जा से परिपूर्ण रहा। आज आयोजित विष्णु यज्ञ में गोविन्दलाल-मंजू देवी गोहिल तथा विजय कुमार-नीलू गोहिल ने जोड़े सहित आहुतियां अर्पित की तथा भगवान महादेव का रुद्राभिषेक किया। आश्रम के संत मायाराम एवं संत गोविन्दराम ने श्रद्धालुओं से पुरुषोत्तम मास के दौरान भीलवाड़ा में प्रवाहित हो रही धर्म, भक्ति एवं सत्संग की त्रिवेणी का अधिकाधिक लाभ लेने का आह्वान किया।
इस अवसर पर संत राजाराम, संत ईशानराम, संत सुयज्ञराम सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुगण उपस्थित रहे। कथा के समापन पर आरती एवं प्रसाद वितरण किया गया।

हरिशेवा उदासीन आश्रम में आध्यात्मिक त्रिवेणी का अनुपम संगम -भगवान श्रीकृष्ण को श्रद्धाभाव से अर्पित किया छप्पन भोग -भगवान की लीलाओं में जीवों के कल्याण की भावना निहित - स्वामी अशोकानंद जी महाराज भीलवाड़ा:राजकुमार गोयल, 5 जून सनातन सेवा समिति, हरिशेवा उदासीन आश्रम सनातन मंदिर एवं महामंडलेश्वर स्वामी हंसराम जी उदासीन महाराज के सानिध्य में पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर आयोजित संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा के पंचम दिवस कथाव्यास पूज्य स्वामी अशोकानंद जी महाराज (जबलपुर) ने भगवान श्रीकृष्ण के अवतरण, गोकुल आगमन एवं उनकी मनोहारी बाल लीलाओं का अत्यंत रसपूर्ण वर्णन किया। कथा श्रवण कर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे तथा पूरा आश्रम कृष्णमय वातावरण में सराबोर रहा। स्वामी अशोकानंद जी महाराज ने पूतना उद्धार, शकटासुर वध, तृणावर्त संहार, माखन चोरी, ऊखल बंधन तथा यमलार्जुन मोक्ष जैसे प्रसंगों का वर्णन करते हुए बताया कि भगवान की प्रत्येक लीला में जीवों के कल्याण का संदेश निहित है। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने बाल्यावस्था में ही असुरों का विनाश कर धर्म की स्थापना तथा भक्तों की रक्षा का संदेश दिया। उनकी बाल लीलाएं केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि जीवन को सत्य, प्रेम, करुणा और भक्ति के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती हैं। कथा के दौरान उन्होंने श्रीमद्भागवत का प्रसिद्ध श्लोक सुनाते हुए कहा- “कृष्णस्तु भगवान् स्वयम्।” अर्थात समस्त अवतारों में भगवान श्रीकृष्ण स्वयं पूर्ण पुरुषोत्तम भगवान हैं। उन्होंने भगवान की करुणा का वर्णन करते हुए कहा- “श्रवणं कीर्तनं विष्णोः स्मरणं पादसेवनम्। अर्चनं वन्दनं दास्यं सख्यमात्मनिवेदनम्॥” अर्थात भगवान विष्णु का श्रवण, कीर्तन, स्मरण, चरण सेवा, अर्चन, वंदन, दास्य भाव, सख्य भाव एवं आत्मसमर्पण भक्ति के नौ प्रमुख स्वरूप हैं, जिनके माध्यम से मनुष्य परमात्मा को प्राप्त कर सकता है। स्वामी अशोकानंद जी महाराज ने कहा कि पुरुषोत्तम मास आत्मचिंतन, साधना, दान, जप, तप एवं सत्संग का विशेष अवसर है। इस पावन काल में भगवान के नाम का स्मरण करने से अनंत पुण्य की प्राप्ति होती है तथा जीवन में सुख, शांति एवं आध्यात्मिक उन्नति का मार्ग प्रशस्त होता है। कथा उपरांत भगवान श्रीकृष्ण को श्रद्धा एवं भक्ति भाव से छप्पन भोग अर्पित किया गया। मंदिर परिसर में आकर्षक रूप से सजाए गए छप्पन भोग में विभिन्न प्रकार के मिष्ठान्न, फल, मेवा, पेय पदार्थ एवं पारंपरिक व्यंजन भगवान को समर्पित किए गए। छप्पन भोग के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रही। भक्तों ने भगवान के जयकारों एवं भजनों के मध्य महाआरती में भाग लिया तथा प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर आश्रम परिसर भक्तिमय उल्लास और आध्यात्मिक ऊर्जा से परिपूर्ण रहा। आज आयोजित विष्णु यज्ञ में गोविन्दलाल-मंजू देवी गोहिल तथा विजय कुमार-नीलू गोहिल ने जोड़े सहित आहुतियां अर्पित की तथा भगवान महादेव का रुद्राभिषेक किया। आश्रम के संत मायाराम एवं संत गोविन्दराम ने श्रद्धालुओं से पुरुषोत्तम मास के दौरान भीलवाड़ा में प्रवाहित हो रही धर्म, भक्ति एवं सत्संग की त्रिवेणी का अधिकाधिक लाभ लेने का आह्वान किया। इस अवसर पर संत राजाराम, संत ईशानराम, संत सुयज्ञराम सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुगण उपस्थित रहे। कथा के समापन पर आरती एवं प्रसाद वितरण किया गया।

Bhilwara, Bhilwara | Jun 5, 2026

*संगम विश्वविद्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस पर विविध कार्यक्रम आयोजित*

भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल, 5 जून                                               विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर संगम विश्वविद्यालय में विभिन्न जागरूकता एवं पौधारोपण कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय परिसर में बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट सदस्य पलक मोदानी, रजिस्ट्रार डॉ. आलोक कुमार एवं अन्य अधिकारियों द्वारा पौधारोपण किया गया तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति संकल्प दिलाया गया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बोर्ड सदस्य  पलक मोदानी ने सभी विद्यार्थियों एवं कर्मचारियों से अपने जीवन में अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी देखभाल करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सतत जिम्मेदारी है।
रजिस्ट्रार डॉ. आलोक कुमार ने बताया कि भारत सरकार द्वारा संचालित “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत विश्वविद्यालय की एनसीसी, एनएसएस एवं रेड रिबन क्लब इकाइयों के सहयोग से छात्र-छात्राएं व्यापक स्तर पर पौधारोपण अभियान में भाग लेंगी। इस अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ मातृ सम्मान का संदेश भी समाज तक पहुंचाना है।विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. करुणेश सक्सेना ने विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं देते हुए सभी को प्रकृति संरक्षण के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का संदेश दिया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के अधिकारी, संकाय सदस्य एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

*संगम विश्वविद्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस पर विविध कार्यक्रम आयोजित* भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल, 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर संगम विश्वविद्यालय में विभिन्न जागरूकता एवं पौधारोपण कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय परिसर में बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट सदस्य पलक मोदानी, रजिस्ट्रार डॉ. आलोक कुमार एवं अन्य अधिकारियों द्वारा पौधारोपण किया गया तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति संकल्प दिलाया गया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बोर्ड सदस्य पलक मोदानी ने सभी विद्यार्थियों एवं कर्मचारियों से अपने जीवन में अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी देखभाल करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सतत जिम्मेदारी है। रजिस्ट्रार डॉ. आलोक कुमार ने बताया कि भारत सरकार द्वारा संचालित “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत विश्वविद्यालय की एनसीसी, एनएसएस एवं रेड रिबन क्लब इकाइयों के सहयोग से छात्र-छात्राएं व्यापक स्तर पर पौधारोपण अभियान में भाग लेंगी। इस अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ मातृ सम्मान का संदेश भी समाज तक पहुंचाना है।विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. करुणेश सक्सेना ने विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं देते हुए सभी को प्रकृति संरक्षण के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का संदेश दिया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के अधिकारी, संकाय सदस्य एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Bhilwara, Bhilwara | Jun 5, 2026

पर्यावरण दिवस पर मेवाड़ यूनिवर्सिटी में लगा निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन

चित्तौड़गढ़:राजकुमार गोयल  विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मण्डल (RSPCB) सिम्स अस्पताल, भीलवाड़ा एवं मेवाड़ यूनिवर्सिटी अस्पताल के संयुक्त तत्वावधान में मेवाड़ यूनिवर्सिटी अस्पताल गंगरार में एक निःशुल्क चिकित्सा एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर प्रातः 09 बजे से सायं 05 बजे तक चला।
शिविर में आमजन को निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श, सामान्य स्वास्थ्य जांच, रक्तचाप, शुगर जांच एवं अन्य आवश्यक चिकित्सीय सेवाएं उपलब्ध कराई गई। विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा स्वास्थ्य संबंधी परामर्श भी प्रदान किया गया।
राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मण्डल द्वारा आमजन से अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। यह आयोजन स्वस्थ पर्यावरण एवं स्वस्थ जीवन के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया l इसमें नेत्र रोग के 27 सामान्य रोग के 13 ईएनटी के 14 फिजियोथेरेपी के 11
दंत रोग के 12 प्रसूति एवं स्त्री रोग के 2 त्वचा रोग के 21 सामान्य चिकित्सा के 13 सहित कुल 119 रोगियों की जांच की गई l

पर्यावरण दिवस पर मेवाड़ यूनिवर्सिटी में लगा निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन चित्तौड़गढ़:राजकुमार गोयल विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मण्डल (RSPCB) सिम्स अस्पताल, भीलवाड़ा एवं मेवाड़ यूनिवर्सिटी अस्पताल के संयुक्त तत्वावधान में मेवाड़ यूनिवर्सिटी अस्पताल गंगरार में एक निःशुल्क चिकित्सा एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर प्रातः 09 बजे से सायं 05 बजे तक चला। शिविर में आमजन को निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श, सामान्य स्वास्थ्य जांच, रक्तचाप, शुगर जांच एवं अन्य आवश्यक चिकित्सीय सेवाएं उपलब्ध कराई गई। विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा स्वास्थ्य संबंधी परामर्श भी प्रदान किया गया। राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मण्डल द्वारा आमजन से अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। यह आयोजन स्वस्थ पर्यावरण एवं स्वस्थ जीवन के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया l इसमें नेत्र रोग के 27 सामान्य रोग के 13 ईएनटी के 14 फिजियोथेरेपी के 11 दंत रोग के 12 प्रसूति एवं स्त्री रोग के 2 त्वचा रोग के 21 सामान्य चिकित्सा के 13 सहित कुल 119 रोगियों की जांच की गई l

Bhilwara, Bhilwara | Jun 5, 2026

भीलवाड़ा: कम समय में तैयार मजबूत जड़ तंत्र ज्यादा सेलिंग प्रतिशत प्रतिकूल परिस्थिति सहन करने की क्षमता pioneer P3302 - Bhilwara News