बज्जू: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बज्जू के सांचू पोस्ट पर पहुंचे, बीएसएफ के जवानों से करेंगे संवाद, अन्य कई कार्यक्रम आयोजित
Bajju, Bikaner | May 26, 2026 केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बीएसएफ की सांचू पोस्ट पर आयोजित प्रहरी सम्मेलन को संबोधित किया। इसके बाद उन्होंने और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सीमा पर तैनात जवानों का उत्साहवर्धन करते हुए देश की सुरक्षा में उनके योगदान की सराहना की और जवानों के साथ जलपान एवं संवाद भी किया। इस अवसर पर अमित शाह ने पौधे लगाए।