कटनी नगर: शंभू टाकीज रोड पर नाबालिग पर चाकू से हमला, जांघ में फंसा चाकू
कोतवाली थाना अंतर्गत नई बस्ती शंभू टॉकीज रोड पर नाबालिक पर चाकू से हमला किए जाने की घटना घटित हुई। बताया जा रहा है की नाबालिक जो कि आजाद चौक निवासी है पूल खेलने नई बस्ती क्षेत्र गया था और यहां से लौटते समय अज्ञात युवकों ने उसे रोक लिया और विवाद किया और चाकू से हमला कर दिया चाकू युवक की जांघ में लगी और टूट गई जो फंसी हुई थी। घटना आज मंगलवार शाम 4 बजे की है।