मुरैना नगर: दुर्गापुरी कॉलोनी में मजदूर ने कमरे में फांसी लगाई, परिजनों की चीखों से गूंजा इलाका, जांच शुरू
मुरैना के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित दुर्गापुरी कॉलोनी में 40 वर्षीय मोहन प्रजापति ने बीती रात घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।आज सुबह परिजनों को घटना का पता चला तो घर में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मोहन ईंट भट्टे पर मजदूरी करता था।पुलिस ने मर्ग कायम कर आत्महत्या के कारणों की जांच शुरू कर दी है।