बरियारपुर पश्चिमी पंचायत के नागाधाम तारा बरियारपुर परिसर में शनिवार को वनौषधि वाटिका प्रसार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए नागाधाम के महंत वैद्य स्वामी धर्मदास जी महाराज ने कहा कि आंवला पूजनीय और औषधीय पौधा है। यह पौधा हर कार्यों में फायदेमंद होता है।