बरेली: गांव रायपुरा जागीर निवासी 30 वर्षीय व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, हुआ घायल
बरेली के फतेहगंज पश्चिमी के गांव रायपुरा जागीर के रहने वाले 30 वर्षीय चंद्रपाल ने बताया कि वह फतेहगंज पश्चिमी से पैदल घर जा रहा था, तभी रास्ते में तेज गति से आ रहे अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल अवस्था में उसे अस्पताल में भर्ती कराया है।