आंवला: आंवला के मनोना में बच्चे के अपहरणकर्ता मुठभेड़ में गिरफ्तार, बच्चा सकुशल बरामद, पैर में लगी गोली
Aonla, Bareilly | May 27, 2026 आंवला पुलिस ने डेढ़ साल के बच्चे के अपहरण के दो आरोपियों को मंगलवार की मध्यरात्रि साढे बारह बजे मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। इस कार्रवाई में दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने अपहृत बच्चे को भी सकुशल बरामद कर लिया है। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने बच्चे को बेचने के लिए अगवा किया था।