बहरोड़: बहरोड़ में अवैध शराब गोदाम पर पुलिस ने किया बड़ा छापा, लाखों की शराब और बीयर जब्त
Behror, Alwar | Apr 14, 2026 बहरोड़ में नेशनल हाईवे-48 पर सिनेमा के सामने फ्लाईओवर के पास सोमवार देर शाम पुलिस ने अवैध शराब गोदाम पर बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में शराब और बीयर जब्त की। कार्रवाई प्रशिक्षु आरपीएस पल्लवी गुप्ता के नेतृत्व में की गई, जिसमें आबकारी विभाग की टीम भी मौके पर मौजूद रही। यह कार्रवाई मंगलवार सुबह करीब 4 बजे तक जारी रही।