बाड़ी: चोरों ने 4 दुकानों के तोड़े ताले, 2 में नहीं कर सके चोरी, परचून व तेल मिल दुकानों में दिया अंजाम
Bari, Dholpur | May 9, 2026 बाड़ी शहर में शुक्रवार बीती रात चोरी की चार वारदातें सामने आईं हैं। चोरों ने परचून, तेल मिल और गल्ले सहित चार दुकानों के ताले तोड़े हैं। इनमें से दो दुकानों से नकदी चोरी हुई है, जबकि अन्य दो में चोरी का प्रयास विफल रहा। पीड़ित दुकानदारों ने बाड़ी कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात बाड़ी शहर की भारद्वाज मार्केट और अंबेडकर सर्किल