तुलसीपुर: पचपेड़वा थाना पुलिस ने पॉक्सो एक्ट से संबंधित अभियुक्त को रमवा पुर से किया गिरफ्तार
16 मार्च रविवार लगभग 3 बजे थाना पचपेड़वा पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त दिलशाद अहमद पुत्र इरशाद अहमद निवासीग्राम रमवापुर थाना पचपेड़वा जनपद बलरामपुर को ग्राम रमवापुर से गिरफ्तार किया गया। पुलिस द्वारा बताया गया कि गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय बलरामपुर रवाना किया गया है।