तुलसीपुर: थाना तुलसीपुर पुलिस ने विभिन्न मामलों में वांछित 4 अभियुक्तों को पुरुषोत्तम पुर ढाबे के पास से किया गिरफ्तार
16 मार्च रविवार को 3 बजे थाना तुलसीपुर पुलिस टीम द्वारा थाना तुलसीपुर में पंजीकृत चोरी व विभिन्न मामले से सम्बन्धित 04 अभियुक्त हनीफ, सद्दाम पुत्रगण सरफराज , सरफराज पुत्र कासिम अली, सलीम पुत्र मासूम अली नि0गण पुरुषोत्तमपुर थाना तुलसीपुर जनपद बलरामपुर को पुरुषोत्तमपुर ढाबे के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त गण को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया गया।