अरवल: चैनपुर में विश्व स्तनपान सप्ताह के अंतिम दिन माताओं ने स्तनपान को बढ़ावा देने का संकल्प लिया
Arwal, Arwal | Aug 7, 2026 विश्व स्तनपान सप्ताह के अंतिम दिन स्वास्थ्य विभाग की ओर से चैनपुर गांव में सामुदायिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में करीब 20 महिलाओं, आशा कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी सेविका, एएनएम, जीविका दीदी और नवमाताओं ने भाग लिया। एएनएम निक्की कुमारी ने स्तनपान से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करते हुए बताया कि जन्म से छह माह तक शिशु के लिए मां का दूध पर्याप्त पोषण प्रदान करता है।