अम्बेडकर नगर के अकबरपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत सैदापुर के बागिया पुरवे में करीब 20 परिवार रास्ते की समस्या से परेशान हैं। ग्रामीणों का कहना है कि उनके घरों तक पहुंचने का यही मुख्य रास्ता है, लेकिन आगे करीब 10–15 फीट की जगह पर रास्ता बंद है।
ग्रामीणों के मुताबिक, करीब 6 महीने से तहसील और अधिकारियों के चक्कर लगाने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ। सोमवार को ग्रामीण कलेक्ट्रेट पहुंचे और जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपकर रास्ता खुलवाने की मांग की।
ग्रामीणों ने जल्द समाधान नहीं होने पर बड़े स्तर पर धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी है।
📍 सैदापुर बागिया, अकबरपुर | अम्बेडकर नगर
📰 UP45 News — Voice of the people
#UP45News #AmbedkarNagar #अम्बेडकरनगर #Saidapur #सैदापुर Akbarpur अकबरपुर