सुनो सरकार : सेवा संकल्प अभियान के तहत भले ही सरकार वरिष्ठजनों का सम्मान कर रही है पर सच्चाई इसके ठीक विपरीत है जहां अनुदानप्राप्त महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक,कर्मचारी आज पेंशन की राशि के लिए भटकने को मजबूर हैं।वाकई अगर वरिष्ठों का सम्मान करना है तो इन्हें इनके पेंशन की राशि मिलनी चाहिए।जो राशि सतत 40 वर्षों से मिलती आई है सरकार ने उनके वेतन से कटौती भी की है इसके बावजूद जून 2026 से इनके पेंशन की राशि को रोकना वरिष्ठजनों का अपमान प्रतीत होता है।