लोहरदगा: सरना धर्म कोड की मांग को लेकर झामुमो पार्टी करेगी आंदोलन, नेत्री नीरू शांति भगत ने संगठन महासचिव से की मुलाकात
लोहरदगा के पूर्व विधायक व झारखंड आंदोलनकारी स्वर्गीय कमल किशोर भगत की धर्मपत्नी सह झामुमो नेत्री नीरू शांति भगत ने मंगलवार दोपहर करीब 2:30 बजे रांची स्थित झामुमो केंद्रीय कार्यालय में संगठन के केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडे से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच संगठन विस्तार एवं आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।