लोहरदगा: कुटमु फिकुवा टोली में बेमौसम बारिश और आंधी में पेड़ गिरने से सड़क जाम, मुखिया की पहल से हटाया गया पेड़
लोहरदगा किस्को मुख्य सड़क के कुटमु फिकुवा टोली में मंगलवार को दोपहर करीब 2 बजे हुई तेज आंधी तूफान व बारिश में विशाल फुटकल पेड़ गिरने से सड़क जाम हो गया। जिससे आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गया और वाहनों की लंबी कतार लग गई। जिसकी जानकारी स्थानीय जोरी पंचायत के मुखिया राजू उराँव को मिलने के पश्चात मुखिया ने त्वरित संज्ञान में लेते हुए अपने सहयोग के पहल से जेसीबी