लोहरदगा: ज़िले में तेज आंधी-तूफान और भारी बारिश से गिरे बिजली के पोल व पेड़, जनजीवन प्रभावित
लोहरदगा शहर में मंगलवार की दोपहर मौसम ने अचानक करवट ली और लगभग 1:30 बजे आई तेज आंधी-तूफान ने पूरे नगर को हिला कर रख दिया। कुछ ही मिनटों में हवा की रफ्तार इतनी तेज हो गई कि शहर के कई हिस्सों में भारी तबाही का देखने को मिला। लोहरदगा रांची रोड, बीएस कॉलेज रोड और धोबी मोहल्ला जैसे प्रमुख इलाकों में विशालकाय पेड़ उखड़कर सड़कों पर आ गिरे।