लोहरदगा: छत्तर बगीचा में तेज आंधी-तूफान से घर का एलबेस्टर उड़ा, बारिश में भीगा घरेलू सामान
लोहरदगा मे मंगलवार दोपहर करीब 1: 30 बजे अचानक तेज आंधी और मूसलधार बारिश ने लोहरदगा शहर में कहर बरपाया। इस दौरान छत्तर बगीचा मोहल्ले में एक घर पूरी तरह प्रभावित हो गया। तेज हवाओं के चलते उस घर की छत पर लगा पूरा एलबेस्टर उड़ गया, जिससे घर के अंदर का सारा सामान बारिश में भीग गया। घटना के वक्त घर के सभी सदस्य अंदर मौजूद थे।