तानसेन: व्यापारी की दुकान पर देर रात चली गोली, सुबह शटर में मिला छेद
Tansen, Gwalior | Sep 19, 2026 हजीरा क्षेत्र में एक व्यापारी की वेल्डिंग दुकान के बाहर बदमाशों ने फायरिंग कर दी।घटना गदाईपुरा स्थित तेलीवाली बगिया के पास रहने वाले 58 वर्षीय जयसिंह कुशवाह ने बताया अज्ञात बदमाशों ने दुकान पर गोली चलाई,जो शटर में लगी।सुबह बेटे ने शटर में गोली का निशान देखा तो पुलिस को सूचना दी गई। मौके से खाली कारतूस भी मिला है। पीड़ित ने किसी से विवाद होने से इनकार किया है